Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर पर, लाभ में चल रहे टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। देश की अर्थव्यवस्था के जुलाई-सितंबर तिमाही में उम्मीद से अधिक 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने के बाद निवेशकों की धारणा को बल मिला है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 452.35 अंक चढ़कर 86,159.02 अंक पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड स्तर है. एनएसई निफ्टी 122.85 अंक की बढ़त के साथ 26,325.80 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. वहीं आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टाइटन और टेक महिंद्रा नुकसान में रहे.

Exit mobile version