Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स समेत इन कंपनियों के शेयर चल रहे लाल निशान पर

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 380.02 अंक फिसलकर 85,261.88 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 98.3 अंक लुढ़कर 26,077.45 अंक पर आ गया.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और इटर्नल के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे. वहीं एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी रही.

Exit mobile version