Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उछाल दर्ज, टाटा स्टील समेत इन कंपनियों के शेयर में तेजी

Mumbai. घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स पांच सत्र की गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में 254.38 अंक चढ़कर 84,929.46 अंक पर पहुंच गया. वहीं, चार सत्र की गिरावट के बाद एनएसई निफ्टी 89.15 अंक की बढ़त के साथ 26,028 अंक पर रहा.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. हालांकि बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट देखी गई.

Exit mobile version