
Mumbai. शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.33 अंक चढ़कर 82,231.17 अंक पर और एनएसई निफ्टी 94.3 अंक की बढ़त के साथ 25,144.85 अंक पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर लाभ में रहे। वहीं इटर्नल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.
