Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें किन कंपनियों के शेयर चढ़े, कौन चल रहा नुकसान में?

Mumbai. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 246.32 अंक चढ़कर 82,573.37 अंक पर और एनएसई निफ्टी 83 अंक की बढ़त के साथ 25,310.35 अंक पर रहा.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ा. टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे. मारुति, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे.

Exit mobile version