Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में उछाल, ये रहे नुकसान में

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 267.74 अंक की बढ़त के साथ 83,484.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 84.90 अंक चढ़कर 25,577.20 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे. वहीं ट्रेंट लिमिटेड, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे.

Exit mobile version