
Mumbai. विदेशी पूंजी की निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.67 अंक की गिरावट के साथ 82,073.57 अंक पर और एनएसई निफ्टी 45.4 अंक फिसलकर 25,066.05 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई.
भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टेक महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में रहे. वहीं पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी रही.
