Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में डगमगाया, Sensex और Nifty में पहले आयी गिरावट, फिर दिखी तेजी, Tata Steel समेत इन कंपनियों के शेयर में बढ़त?

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में लिवाली से बाजार को शुरुआती नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली. बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 148.68 अंक की गिरावट के साथ 81,609.05 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 67.55 अंक फिसलकर 24,900.85 अंक पर रहा. बाद में दोनों बाजारों में उछाल आया और वे बढ़त के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स 181.30 अंक की बढ़त के साथ 81,944.67 अंक पर जबकि निफ्टी 36.75 अंक चढ़कर 25,009.10 पर आ गया.

आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे. हालांकि एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे.

Exit mobile version