Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Bazar: बिकवाली दबाव में शेयर बाजार एक माह के निचले स्तर पर पहुंचा, Sensex 721 अंक लुढ़का, Nifty में 225 अंकों की गिरावट
    Breaking News

    Share Bazar: बिकवाली दबाव में शेयर बाजार एक माह के निचले स्तर पर पहुंचा, Sensex 721 अंक लुढ़का, Nifty में 225 अंकों की गिरावट

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच वित्तीय, आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली होने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 721 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी में 225 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 721.08 अंक यानी 0.88 प्रतिशत टूटकर एक महीने के निचले स्तर 81,463.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 786.48 अंक गिरकर 81,397.69 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी बिकवाली के दबाव में 225.10 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 24,837 अंक पर आ गया.

    विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयरों में जून तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद सर्वाधिक 4.73 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए. दूसरी तरफ सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 2,133.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,617.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 542.47 अंक गिरकर 82,184.17 अंक जबकि निफ्टी 157.80 अंक गिरकर 25,062.10 अंक पर बंद हुआ था.

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Nifty fell 225 points Sensex fell 721 points Share Market: Stock market reached one month low due to selling pressure
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group