Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में शामिल इन कंपनियों के शेयर लाभ में

Mumbai एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों के लगातार खरीदारी से भी बाजारों को मजबूती मिली. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.23 अंक चढ़कर 84,881.09 अंक पर और एनएसई निफ्टी 64.8 अंक की बढ़त के साथ 25,924.90 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर लाभ में रहे। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.

Exit mobile version