Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 450 से अधिक अंकों का उछाल, Nifty में भी तेजी

Mumbai. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इसके अलाव भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 464.66 अंक की बढ़त के साथ 84,335.98 अंक पर और एनएसई निफ्टी 134.70 अंक चढ़कर 25,829.65 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर फायदे में रहे.
दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, सन फार्मास्युटिकल्स और ट्रेंट लिमिटेड के शेयर नुकसान में रहे.

Exit mobile version