Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी
    Breaking News

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    News DeskBy News DeskMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बेहतर होते वैश्विक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 908.98 अंक उछलकर 76,317.85 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 262.65 अंक चढ़कर 23,977.70 पर रहा।

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो और इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 5.58 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

    Chaibasa: सोनुआ-लोटापहाड़ रेलखंड पर युवक-युवती की ट्रेन से कटकर मौत, आत्महत्या की आशंका

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुए थे।

    Supreme Court: नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कहा- एनटीए ने सबक नहीं सीखा

    शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,440.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। सेंसेक्स शुक्रवार को 231.99 अंक की बढ़त के साथ 75,415.35 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.60 अंक की तेजी के साथ 23,719.30 अंक पर बंद हुआ था।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी Share Market: Stock markets rise in early trade as crude oil prices fall below $100 per barrel
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: सोनुआ-लोटापहाड़ रेलखंड पर युवक-युवती की ट्रेन से कटकर मौत, आत्महत्या की आशंका

    May 25, 2026

    Supreme Court: नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कहा- एनटीए ने सबक नहीं सीखा

    May 25, 2026

    Jharkhand: बेटी के घायल होने से आक्रोशित हुआ पिता, अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026
    Recent Post

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    May 25, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    May 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group