Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»शशि थरूर होंगे विदेश संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह को मिली शिक्षा से जुड़ी समिति की कमान
    Headlines

    शशि थरूर होंगे विदेश संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह को मिली शिक्षा से जुड़ी समिति की कमान

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.कांग्रेस सांसद शशि थरूर विदेश मामलों से संबंधित संसद की स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शिक्षा विभाग से जुड़ी समिति का नेतृत्व संभालेंगे. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने यह भी बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कृषि संबंधी स्थायी समिति और ओडिशा के कोरापुट से पार्टी सांसद सप्तगिरी उलका ग्रामीण विकास संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे. नई लोकसभा के गठन के पश्चात सरकार के साथ लंबी मंत्रणा के बाद मुख्य विपक्षी दल को लोकसभा की विदेश, कृषि और ग्रामीण विकास संबंधी तीन स्थायी समितियों की अध्यक्षता मिली है. कांग्रेस को राज्यसभा की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की अध्यक्षता का उत्तरदायित्व भी मिला है.

    पार्टी ने अब इन समितियों के अध्यक्षों के नाम तय कर दिए हैं. हालांकि संसद की स्थायी समितियों की अध्यक्षता को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है, लेकिन इसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पहले से ही लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष हैं. संसद में विभागो से संबंधित कुल 24 स्थायी समितियां हैं. लोकसभा के तहत 16 और राज्यसभा के तहत आठ स्थायी समिति होती हैं। इनमें से प्रत्येक समिति में 31 सदस्य होते हैं. लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सदस्य होते हैं, जिन्हें संबंधित दलों की अनुशंसा पर लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति द्वारा नामित किया जाता है. इन समितियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है.

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने गत नौ सितंबर को कहा था कि स्थायी समितियों के गठन में कोई देरी नहीं हुई है और परंपरा के अनुसार, सितंबर महीने के अंत तक उनका गठन किया जाएगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Digvijay Singh will be given the command of the committee related to education Shashi Tharoor will be the chairman of the Parliamentary Committee on Foreign Affairs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group