Site icon Lahar Chakra

Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का CM हेमंत सोरेन ने किया अनावरण, गूंजा गुरुजी का ‘जयघोष’

Ramgarh. गोला प्रखंड स्थित लुकैयाटांड में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान झामुमो नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

रामगढ़ के लुकैयाटांड स्थित सोना सोबरन मेमोरियल स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थीं. श्रद्धांजलि सभा में करीब 10 हजार लोगों के आने की व्यवस्था की गई. कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, झारखंड आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि और सोरेन परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे.

साथ ही कई मंत्री, नेता और विधायक भी मौजूद रहे. प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, झारखंड आंदोलनकारी और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के योगदान और राज्य निर्माण में उनकी भूमिका को भी याद किया गया.

Exit mobile version