Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Shivraj Election Campaign: शिवराज सिंह चौहान ने खिजरी में भ्रष्टाचार पर हेमंत सरकार को घेरा, बोले- JMM सरकार ने राज्य में मचा रखी है लूट
Elections

Shivraj Election Campaign: शिवराज सिंह चौहान ने खिजरी में भ्रष्टाचार पर हेमंत सरकार को घेरा, बोले- JMM सरकार ने राज्य में मचा रखी है लूट

News DeskBy News DeskNovember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार पाहन के समर्थन में सभा को संबोधित किया. इस दौरान शिवराज सिंह ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, गठबंधन सरकार ने वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर राज्य को तबाह और बर्बाद कर दिया है. पूरे प्रदेश को लूट लिया है. यहां नेताओं और मंत्रियों के घरों से पैसों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं और झारखंड की जनता त्राही-त्राही कर रही है. जेएमएम ने झारखंड को विनाश की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है और यही वजह है कि, अब झारखंड की जनता ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ही सुशासन स्थापित करेगी.

घुसपैठ पर भी बोला

अगर झारखंड को बचाना है तो एक नई क्रांति करनी पड़ेगी. आज जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार में भी शोषण की अति हो गई है. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही इन विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा. इसलिए क्रांति की नई शुरुआत करनी पड़ेगी. ‘उलगुलान’ भगवान बिरसा मुंडा जी ने जिसका बिगुल फूंका था. यहां भी अब ‘उलगुलान’ की जरूरत है, एक नई क्रांति की जरूरत है.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

गोगो दीदी योजना से महिला सशक्तिकरण

हम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा और महाराष्ट्र में बहनों के खाते में सम्मान राशि दे रहे हैं. झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही बहनों के खाते में हर महीने की 11 तारीख को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रूपए की राशि डाली जाएगी. इतना ही नहीं गरीब बहनों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा और साल में दो बार त्योहार पर सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. महिला सशक्तिकरण भाजपा और पीएम मोदी का संकल्प है.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

युवाओं को 2 साल तक 2 हजार रुपए

भाजपा की सरकार बनते ही 2 लाख 87 हजार रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. पहले ही साल में डेढ़ लाख नौकरियां दी जाएंगी. बाकायदा कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, किस तारीख को परीक्षा होगी, किस तारीख को रिजल्ट आएगा और किस तारीख को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. इतना ही नहीं 5 लाख नए स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे. ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 2 साल तक 2 हजार रूपए प्रति माह दिए जाएंगे ताकि वो अच्छी नौकरी की तैयारी कर सकें. झारखंड के युवाओं को पूरा न्याय मिलेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group