Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Sibu Soren: केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपाल, अध्यक्ष और विधायकों ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि दी, चंपई सोरेन हो गये भावुक, लोकसभा में भी याद किये गये दिशोम गुरु
Breaking News

Sibu Soren: केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपाल, अध्यक्ष और विधायकों ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि दी, चंपई सोरेन हो गये भावुक, लोकसभा में भी याद किये गये दिशोम गुरु

News DeskBy News DeskAugust 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मंगलवार को वरिष्ठ आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया गया है. शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर शव वाहन सुबह करीब साढ़े 10 बजे विधानसभा परिसर पहुंचा. सफेद कुर्ता-पायजामा और आदिवासी गमछा पहने हेमंत सोरेन अपने पिता के पार्थिव शरीर के साथ थे. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने कहा, ‘मैं यहां गुरुजी को विदाई देने आया हूं। वह जनता के लिए प्रेरणा रहे हैं. मैं उनके बताए रास्ते पर चलूंगा.

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड ‘‘अब एक ऐसे शून्य का सामना कर रहा है जिसे भरा नहीं जा सकेगा. उन्होंने कहा, ‘‘शिबू सोरेन से ‘दिशोम गुरु’ (भूमि के नेता) तक का उनका सफर लोगों को प्रेरित करता रहेगा.
राज्यपाल गंगवार ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और झारखंड विधानसभा परिसर में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. गंगवार ने वरिष्ठ झामुमो नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी का जीवन आदिवासी अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा है. वह जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज की चेतना और सशक्तिकरण को नयी दिशा मिली.राज्यपाल ने कहा कि झारखंड शिबू सोरेन को हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा और राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और विभिन्न दलों के कई विधायकों ने विधानसभा परिसर में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सहित कई नौकरशाहों को विधानसभा परिसर में आदिवासी नेता को श्रद्धांजलि देते देखा गया. बड़ी संख्या में लोग और झामुमो कार्यकर्ता शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा परिसर में आए और उन्होंने ‘गुरुजी अमर रहे’ के नारे लगाए. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन झामुमो के सह-संस्थापक के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए. शिबू सोरेन के करीबी सहायक रहे चंपई सोरेन अगस्त 2024 में झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे

लोकसभा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई
लोकसभा ने मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, जिनका सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिबू सोरेन और दो अन्य पूर्व सदस्यों तिलकधारी प्रसाद सिंह और रामरती बिंद के निधन के बारे में सूचित किया और उनके राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विवरण दिया.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

बिरला ने कहा कि सोरेन ने सामाजिक न्याय और जनजातीय समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा झारखंड राज्य के गठन में उनकी उल्लेखनीय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा. इसके बाद सभा ने कुछ पल मौन रखकर तीनों दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी.
सोरेन सातवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य थे, जबकि तिलकधारी प्रसाद सिंह आठवीं और 13वीं तथा रामरती बिंद 13वीं लोकसभा के सदस्य थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group