Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»चांदी की कीमत ने लगातार दूसरे दिन गोता लगाया, सर्राफा बाजार में 4 हजार रुपये तक गिरे भाव
    National

    चांदी की कीमत ने लगातार दूसरे दिन गोता लगाया, सर्राफा बाजार में 4 हजार रुपये तक गिरे भाव

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. घरेलू सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत ने लगातार दूसरे दिन गोता लगाया है. आज देश के अलग-अलग सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 3,000 से लेकर 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है. भाव में आई इस गिरावट के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2,48,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,67,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है.

    दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 3,000 रुपये की गिरावट आने के कारण आज ये चमकीली धातु 2,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,48,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 2,49,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है. वहीं बेंगलुरु में चांदी 2,49,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 2,48,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है.

    हैदराबाद में चांदी 4,000 रुपये सस्ती होकर 2,66,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है. देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत आज भी चेन्नई में है, जहां ये चमकीली धातु आज 4,000 रुपये कमजोर होकर 2,67,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना और चांदी के भाव में अगले सप्ताह भी उतार चढ़ाव जारी रह सकता है. कैपेक्स गोल्ड एंड इनवेस्टमेंट्स के सीईओ राजीव दत्ता के मुताबिक ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स (बीसीओएम) की एनुअल रीबैलेंसिंग ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव की स्थिति बना दी है, जिसकी वजह से सोना और चांदी दोनों के भाव में दबाव बना हुआ है. इसी तरह कॉपर और एल्युमिनियम जैसी कमोडिटी पर भी दबाव की स्थिति बन गई है.

    बताया जा रहा है कि नौ जनवरी से 15 जनवरी तक चलने वाली रीबैलेंसिंग की प्रक्रिया के दौरान इंडेक्स से जुड़ी फंड फ्लो एक्टिविटीज सोना और चांदी पर निगेटिव असर डाल सकती हैं. इस प्रक्रिया के कारण गोल्ड, सिल्वर और एल्युमिनियम जैसी कमोडिटीज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. दूसरी ओर, नेचुरल गैस, क्रूड ऑयल और कोको जैसी कमोडिटीज को इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में फायदा मिल सकता है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिबैलेंसिंग की वजह से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट आई है, जिसका असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी इस चमकीली धातु की कमजोरी के रूप में नजर आ रहा है.

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bullion market falling by up to 4000 second consecutive day Silver prices plunged
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    CRPF Promotion: सीआरपीएफ के 250 से अधिक अधिकारियों को 15 साल इंतजार के बाद मिली पहली पदोन्नति

    June 29, 2026

    CBSE: कक्षा 10वीं के मौजूदा बैच के विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़ने से मिलेगी छूट, सीबीएसई ने की घोषणा

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group