Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»चांदी एक दिन में ही 6,982 रुपये महंगी, सोने के दाम में 1,349 रुपये की तेजी, 1.37 लाख के पार
    National

    चांदी एक दिन में ही 6,982 रुपये महंगी, सोने के दाम में 1,349 रुपये की तेजी, 1.37 लाख के पार

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मुंबई. सोने-चांदी के दाम में आज (9 जनवरी) तेजी रही. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,349 रुपए बढ़कर 1,37,122 रुपए पहुंच गया है. कल यह 1,35,773 रुपए/10g पर था. वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 6,982 रुपए बढ़कर 2,42,808 रुपए पर आ गई है. कल इसकी कीमत 2,35,826 रुपए किलो थी.

    इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी. वहीं, चांदी की कीमत 7 जनवरी को 2,48,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी, जो इसके भाव का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है.

    IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता. इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं. इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है. कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है. 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया. चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा. 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई.

    केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है. ऐसे में चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है. वहीं अगर सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई. ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है.

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gold crossing Rs 1.37 lakh. gold rose by Rs 1349 Silver rose by Rs 6982 in a single day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    CRPF Promotion: सीआरपीएफ के 250 से अधिक अधिकारियों को 15 साल इंतजार के बाद मिली पहली पदोन्नति

    June 29, 2026

    CBSE: कक्षा 10वीं के मौजूदा बैच के विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़ने से मिलेगी छूट, सीबीएसई ने की घोषणा

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group