Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य, बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश
    Breaking News

    सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य, बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश

    News DeskBy News DeskMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ का गायन तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। मदरसा शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश सरकार के मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों, अनुमोदित शिशु शिक्षा केंद्रों, माध्यमिक शिक्षा केंद्रों तथा अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर भी लागू होगा।

    अधिसूचना में कहा गया है, कक्षाओं की शुरुआत से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य किया जाता है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय सभी संस्थानों में प्रार्थना सभा की प्रक्रियाओं में ‘‘एकरूपता’’ लाने के उद्देश्य से लिया गया है।
    उन्होंने कहा, ‘‘यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है।’’
    यह अधिसूचना सभी जिलाधिकारियों, जिला स्कूल निरीक्षकों, पश्चिम

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में भी सुबह की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य करने का निर्देश दिया था। इस कदम को लेकर निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक छात्र को विद्यालय में दिन की शुरुआत में राष्ट्रगीत के गायन में भाग लेना होगा और संस्थान प्रमुखों को इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengal government issues order Singing of 'Vande Mataram' is mandatory in all madrasas with immediate effect बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026

    Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

    May 21, 2026

    Road Accident: तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

    May 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group