Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Singrauli: NCL में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, CBI ने अपने ही डीएसपी समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Crime

Singrauli: NCL में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, CBI ने अपने ही डीएसपी समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

News DeskBy News DeskAugust 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ‘नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एनसीएल) में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में अपने ही पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए लोगों में एनसीएल के दो अधिकारी भी शामिल हैं. एनसीएल, कोयला मंत्रालय के अधीन एक ‘मिनी रत्न’ कंपनी है। संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले के संबंध में 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के नोएडा के अलावा सिंगरौली और जबलपुर में तलाशी ली थी.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मिनी रत्न कंपनी के विभिन्न अधिकारियों के परिसर की तलाशी ली गई, जिनमें एनसीएल के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के निजी सचिव और प्रबंधक (सचिवालय) सूबेदार ओझा, एनसीएल के पूर्व सीएमडी भोला सिंह और इसके वर्तमान मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं.

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

सूत्रों ने बताया कि पांच लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जबलपुर में सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जॉय जोसेफ दामले, एनसीएल के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के निजी सचिव सूबेदार ओझा, कंपनी के मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) बसंत कुमार सिंह, सिंगरौली स्थित संगम इंजीनियरिंग के निदेशक और कथित बिचौलिए रविशंकर सिंह और उनके सहयोगी दिनेश सिंह के नाम शामिल हैं.

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि ओझा के आवास से 3.85 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए. प्रवक्ता ने कहा, ‘यह राशि कथित तौर पर कई ठेकेदारों और अधिकारियों से सिंगरौली स्थित एनसीएल में उनके संचालन में लाभ दिलाने के एवज में ली गई थी.’ उन्होंने कहा कि रविशंकर सिंह विभिन्न ठेकेदारों, व्यापारियों और एनसीएल के कई अधिकारियों के बीच कथित तौर पर एक ‘मध्यस्थ’ के रूप में ‘रिश्वत’ के लेन-देन में सहयोग कर रहे थे. सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि दिनेश सिंह को उनके खिलाफ लंबित शिकायतों और जांच के मामलों में अनुकूल रिपोर्ट प्राप्त करने और जांच एजेंसी द्वारा की जा रही जांच के बदले दामले को पांच लाख रुपये की रिश्वत देते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

October 15, 2026

Jharkhand: झारखंड से तीन बार भाजपा सांसद रह चुके ब्रज मोहन राम रविवार को ओडिशा के नए राज्यपाल का संभालेंगे कार्यभार

October 15, 2026
Recent Post

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

October 15, 2026

Jharkhand: झारखंड से तीन बार भाजपा सांसद रह चुके ब्रज मोहन राम रविवार को ओडिशा के नए राज्यपाल का संभालेंगे कार्यभार

October 15, 2026

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group