Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Manipur में बिगड़ा हालात, उग्र भीड़ ने भाजपा के तीन, कांग्रेस के एक विधायक के आवास में लगायी आग, CM के आवास में घुसने की कोशिश,शाह ने महाराष्ट्र में रैलियां रद्द कीं, दिल्ली में करेंगे बैठक
    Headlines

    Manipur में बिगड़ा हालात, उग्र भीड़ ने भाजपा के तीन, कांग्रेस के एक विधायक के आवास में लगायी आग, CM के आवास में घुसने की कोशिश,शाह ने महाराष्ट्र में रैलियां रद्द कीं, दिल्ली में करेंगे बैठक

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में अस्थिर हालात के मद्देनजर चुनावी राज्य महाराष्ट्र में अपनी रैलियां रद्द कर दीं और वह दिल्ली लौट रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री इस पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक कर सकते हैं. मणिपुर में उग्र भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास में आग लगा दी. साथ ही, सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास में घुसने की प्रदर्शनकारियों की कोशिश को नाकाम कर दिया.

    सूत्रों ने बताया कि शाह को महाराष्ट्र में भाजपा के प्रचार अभियान के तहत कुछ चुनावी रैलियों में भाग लेना था लेकिन उन्होंने रैलियां रद्द कर दीं और वह दिल्ली लौट रहे हैं. उनकी रैलियां रद्द करने के पीछे कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह मणिपुर में अस्थिर हालात की वजह से हो सकता है.

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री मणिपुर में स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों का एक दल स्थिति का आकलन करने और स्थिति से निपटने में राज्य सरकार की मदद करने के लिए जल्द ही मणिपुर का दौरा कर सकता है. हिंसा की ताजा घटनाएं शनिवार रात हुईं जब जिरीबाम जिले में उग्रवादियों द्वारा तीन महिलाओं तथा तीन बच्चों की हत्या से गुस्साए लोगों ने राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवास पर हमला कर दिया. इसके बाद राज्य में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू किया गया है.
    अधिकारियों के अनुसार, उग्र भीड़ ने निंगथोखोंग में लोक निर्माण मंत्री गोविंदास कोन्थुजाम, लंगमेइदोंग बाजार में हियांगलाम से भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में वांगजिंग टेंथा से भाजपा विधायक पी. ब्रोजेन तथा इंफाल पूर्वी जिले में खुंद्राकपाम से कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर के आवास को आग के हवाले कर दिया.

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    रविवार सुबह इंफाल घाटी के सभी पांच जिलों में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण रही. जिरिबाम में छह लोगों के शव मिलने पर हिंसक प्रदर्शनों के बाद कर्फ्यू लगाया गया है और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Situation worsened in Manipur violent mob set fire to the houses of three BJP and one Congress MLA
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    July 28, 2026
    Recent Post

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर का लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये पर, जानें MD प्रवीर सिन्हा ने क्या कहा?

    July 28, 2026

    Jamshedpur: चाकुलिया के कलियाम गांव में अपने घर के पास टहलने निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा में अनियमितता की निष्पक्ष जांच के लिए स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष बोले, आज CID करेगी पूछताछ

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group