Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Sivraj Singh Chouhan: झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर प्रश्नपत्र लीक मामलों की जांच करायी जायेगी, मेदनीनगर में बोले शिवराज
    Headlines

    Sivraj Singh Chouhan: झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर प्रश्नपत्र लीक मामलों की जांच करायी जायेगी, मेदनीनगर में बोले शिवराज

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि यदि झारखंड में भाजपा सत्ता में आई तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित ‘पेपर लीक’ मामलों की जांच की जाएगी. भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत पलामू जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए चौहान ने दावा किया कि झामुमो नीत सरकार के शासनकाल में प्रश्नपत्र 17बार लीक हुए और बाद में इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया. चौहान ने कहा, ‘ झामुमो सरकार युवकों को ठग रही है. झारखंड में 17 बार प्रश्नपत्र लीक हुए और परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा अब ‘पेपर लीक मोर्चा’ हो गया है. हम प्रश्नपत्र लीक मामलों की जांच करायेंगे.’ उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को दो साल तक 2,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे सरकारी नौकरियों की तैयारी कर सकें. उन्होंने कहा, ‘राज्य में जब भाजपा सत्ता में आएगी तो मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में सरकारी विभागों में रिक्त 2.87 लाख पदों को भरने का निर्णय लिया जाएगा.’ चौहान ने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपये जमा किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण झारखंड की माटी, बेटी और रोटी खतरे में है. उन्होंने लोगों से भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया ताकि वह राज्य में सरकार बना सके.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Shivraj said in Medininagar Sivraj Singh Chouhan: When BJP comes to power in Jharkhand the question paper leak cases will be investigated
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group