Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»PM Modi की सभा में आत्मदाह की घोषणा करने वाले सेंगेल अभियान के छह आंदोलनकारी लिए गए हिरासत में, अन्य को ढूंढ रही पुलिस
    Headlines

    PM Modi की सभा में आत्मदाह की घोषणा करने वाले सेंगेल अभियान के छह आंदोलनकारी लिए गए हिरासत में, अन्य को ढूंढ रही पुलिस

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024Updated:September 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rajnagar. सरना धर्म कोड के लिए आत्मदाह की घोषणा करने वाले आदिवासी सेंगेल अभियान के छह कार्यकर्ताओं को विभिन्न थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया है. जिसमें करनडीह से विमो मुर्मू, बागबेड़ा से सीताराम माझी, बिरसानगर से जोबारानी बास्के, राजनगर के जामडीह गांव से सुगनाथ हेंब्रम व बीजाडीह गांव से फागू मुर्मू और बोकारो के पेटरवार से चंद्रमोहन मार्डी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस प्रशासन के लोग अन्य पांच आंदोलनकारियों को भी हिरासत में लेने के लिए लगातार छापा मार रहे हैं.

    इधर आदिवासी सेंगेल अभियान के दिशोम परगना सोनाराम सोरेन व जूनियर मुर्मू ने शाम में राजनगर क्षेत्र का दौरा कर आंदोलनकारियों का हाैसला अफजाई की. सोनाराम सोरेन का कहना है कि उनके आंदोलनकारी साथियों के हिरासत में लेने से उनका मनोबल कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत हुआ है. पुलिस की हिरासत से बाहर आंदोलनकारी अपने घोषणा पर कायम हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जमशेदपुर दौरे पर रविवार को आदिवासियों को उनका संवैधानिक पहचान देने की घोषणा करना चाहिए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    आदिवासी समाज लंबे समय से सरना कॉलम कोड देने की मांग करते आ रहे हैं. इनकी आबादी करोड़ों में बावजूद इसको हाशिये में रखना, उनके साथ छल करने जैसा प्रतीत होता है. रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी सरना कोड देने की घोषणा नहीं करते हैं तो हिरासत से बाहर पांच आंदोलनकारी करनडीह दिशोम जाहेरथान के सामने आत्मदाह करेंगे.

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    police is searching for others Six agitators of Sengal Abhiyaan who had announced self immolation at PM Modi's rally have been arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 15, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 15, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026

    Tatanagar: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में मेगा ब्लॉक, टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें जून में रहेगी रद्द

    May 15, 2026

    Seraikella-kharsawan पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लगी लम्बी कतार, प्रशासनिक पहल से लोगों में राहत 

    May 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group