Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Garhwa Accident: भावनाथपुर के नवनिर्वाचित झामुमो विधायक के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकरायीं, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, जा रहे थे मंदिर दर्शन करने
Breaking News

Garhwa Accident: भावनाथपुर के नवनिर्वाचित झामुमो विधायक के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकरायीं, तीन वाहन क्षतिग्रस्त, जा रहे थे मंदिर दर्शन करने

News DeskBy News DeskDecember 3, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bhawnathpur.भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले में एक बड़ा हादसा टल गया. विधायक श्री देव सोमवार की सुबह केतार मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. इस दौरान उनके काफिले में करीब एक दर्जन गाड़ियां थीं. भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य पथ स्थित वन डिपो के पास से गुजरने के दौरान काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकरा गयी. इसमें तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है. जो वाहन क्षतिग्रस्त हुए उनमें झामुमो के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अध्यक्ष ज्ञासुद्दीन अंसारी की स्कार्पियो, श्री बंशीधर नगर प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह की ब्रेजा कार और जतपुरा निवासी रामनाथ राम की बोलेरो गाड़ी शामिल है. जबकि तीन अन्य गाड़ियां जिनमें दो बोलेरो व एक स्कार्पियो शामिल हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ.

एक वाहन के घुसने से बिगड़ा संतुलन श्री बंशीधर नगर प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां शामिल थीं. सभी लोग विधायक के साथ केतार मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे.
भवनाथपुर वन डिपो के पास भवनाथपुर की तरफ से एक बोलेरो जो काफिले में शामिल होने के लिए आ रहा था, उसके अचानक ब्रेक लगाने से पहले से स्पीड में चल रहे सभी वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और छह गाडियां आपस में टकरा गयी.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

इसके बाद विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी व दीपक प्रताप देव सहित अन्य लोग गाड़ियों से तुरंत बाहर निकले और घटना की जानकारी ली. क्षतिग्रस्त गाड़ियों को शिवपुजन फ्यूएल्स पर खड़ा कर दिया गया. इसके बाद विधायक मंदिर में पूजा के लिए रवाना हुए.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group