Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बनेगा कौशल विकास प्लान 2045-25, प्रशासन ने बनायी योजना
    Jamshedpur

    बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बनेगा कौशल विकास प्लान 2045-25, प्रशासन ने बनायी योजना

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय 

    जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत की गयी. इसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ने पर विमर्श किया गया . परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कहा कि सरकार की योजनाएं न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है.

    कौशल विकास योजना का लक्ष्य सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कौशल विकास योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए कार्ययोजना व अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. उन्होने कहा कि जिले के युवाओं के हुनर और स्किल्स को देखते हुए कार्ययोजना बनाएं एवं उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करें. रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को नियोजित किए जाने के भी निर्देश दिए.

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कौशल विकास प्लान 2045-25 को तैयार करने एवं इसके क्रियान्वयन को लेकर समुचित निर्देश दिया. उन्होंने यहां के स्थानीय जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण के लिए नए सेक्टर, जॉब रोल का चयन को लेकर विमर्श किया. जिले में संचालित कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक युवतियों के लिए स्थानीय नियोजन एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. वहीं जिले में संचालित कौशल विकास केंद्रों में चल रहे ट्रेड में ऑन जॉब ट्रेनिंग पर विचार विमर्श किया गया. जिला में कौशल विकास के सुझाव एवं चुनौतियों सहित कौशल विकास में शामिल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विमर्श किया गया. बैठक में नियोजन पदाधिकारी, ट्रेनिंग पार्टनर व अन्य संबंधित उपस्थित थे.

    JMM -Congress का आरोप: BJP कार्यकर्ता BLO पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए डाल रहे दबाव, जानें CEO के. रवि कुमार ने क्या कहा?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Skill Development Plan 2045-25 will be made to connect the unemployed with self-employment the administration has made a plan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026

    JMM -Congress का आरोप: BJP कार्यकर्ता BLO पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए डाल रहे दबाव, जानें CEO के. रवि कुमार ने क्या कहा?

    September 4, 2026

    Share Bazar: चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 530 अंक से अधिक चढ़ा

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026

    JMM -Congress का आरोप: BJP कार्यकर्ता BLO पर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए डाल रहे दबाव, जानें CEO के. रवि कुमार ने क्या कहा?

    September 4, 2026

    Share Bazar: चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 530 अंक से अधिक चढ़ा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group