Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway :नागपुर मंडल में DRM दीपक कुमार गुप्ता का निरीक्षण दौरा, डोंगरगढ़ मेले में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा
    Breaking News

    South East Central Railway :नागपुर मंडल में DRM दीपक कुमार गुप्ता का निरीक्षण दौरा, डोंगरगढ़ मेले में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा

    News DeskBy News DeskMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नागपूर।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने 20 मार्च 2026 को मंडल का सघन निरीक्षण दौरा किया। यह दौरा सुबह 7:30 बजे विशेष निरीक्षण यान के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से शुरू हुआ।

     रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
    निरीक्षण के दौरान इतवारी–रसमरा रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से ट्रैक की स्थिति, सिग्नल और दूरसंचार प्रणाली, ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरण तथा संरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया गया। वापसी यात्रा के दौरान भी संबंधित खंड का पुनः निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का आकलन किया जाएगा।

     प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण
    निरीक्षण कार्यक्रम के तहत रसमरा स्टेशन, राजनांदगांव स्टेशन और डोंगरगढ़ स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म की स्वच्छता, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, टिकटिंग व्यवस्था और यात्री सुरक्षा सहित विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की गई।

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

     रनिंग रूम और कर्मचारियों की सुविधाएं
    डोंगरगढ़ स्थित रनिंग रूम का निरीक्षण करते हुए लोको पायलट और गार्ड के लिए उपलब्ध विश्राम, भोजन और अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता का आकलन किया गया, ताकि कर्मचारियों को बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण मिल सके।

     डोंगरगढ़ मेले के लिए विशेष व्यवस्थाएं
    वर्तमान में आयोजित डोंगरगढ़ मेला को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखकर विशेष प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। इसमें भीड़ प्रबंधन, अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म संचालन, यात्री मार्गदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था शामिल रही।

     यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
    DRM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

     वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
    इस निरीक्षण दौरे में वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व), वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता तथा वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे यह निरीक्षण दौरा रेलवे की संरक्षा, परिचालन दक्षता और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर सेवाएं मिल सकें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group