Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 234 करोड़ की दो परियोजनाओं की स्वीकृति, मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रैफिक दबाव होगा कम, संचालन क्षमता में आएगा सुधार
    Breaking News

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 234 करोड़ की दो परियोजनाओं की स्वीकृति, मुंबई-हावड़ा रूट पर ट्रैफिक दबाव होगा कम, संचालन क्षमता में आएगा सुधार

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025Updated:July 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bilaspur.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने रेल नेटवर्क को सशक्त, संरक्षित एवं भविष्योन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है । रेलवे के इस दूरदर्शी दृष्टिकोण और योजनाबद्ध प्रयासों के परिणामस्वरूप अब चौथी लाइन परियोजनाओं को नई गति और औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो रही है । बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड के बीच चौथी लाइन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, जिसमें अब तक कुल रूट लंबाई के आधे से अधिक हिस्से की सफल कमीशनिंग की जा चुकी है । यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

    इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुंबई-हावड़ा ट्रंक रूट पर स्थित रायपुर और बिलासपुर के मध्य दो महत्वपूर्ण खंड दाधापारा-बिलासपुर (3.48 किमी) एवं दगोरी-निपानिया (6.86 किमी) में चौथी लाइन के निर्माण हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है । इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षमता आवर्धन, परिचालन क्षमता में गुणात्मक वृद्धि तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रणनीतिक दक्षता को और भी मजबूती मिलेगी।

    दगोरी-निपानिया चौथी लाइन परियोजना के लिए 173.33 करोड़ रुपये की राशि तथा दाधापारा-बिलासपुर चौथी लाइन परियोजना के लिए 60.94 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। दोनों परियोजनाओं में सिविल, विद्युत/ट्रैक्शन तथा सिग्नल एवं दूरसंचार कार्य शामिल हैं।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :गंगाजल लेकर शिवालय पहुंचे रघुवर दास, झारखंडवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि”

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    परिचालन दक्षता में होगा इजाफा

    चौथी लाइन परियोजनाओं का प्रमुख उद्देश्य वर्तमान रेल मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और ट्रेन संचालन को अधिक कुशल बनाना है। इन नए रूट्स के जुड़ने से ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा, संचालन में लचीलापन आएगा और रेलवे नेटवर्क की वहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विशेष रूप से हावड़ा-मुंबई जैसे हाई-डेंसिटी रूट पर ट्रेनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा सहज यात्रा अनुभव मिलेगा।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व छात्रा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया परचम

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    स्थानीय विकास को मिलेगा प्रोत्साहन

    इन निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय श्रमिकों, चौथी लाइन के पूर्ण होने पर क्षेत्रीय औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी, जिससे सामाजिक-आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। यह परियोजना केवल रेल संपर्क ही नहीं, बल्कि स्थानीय विकास की भी एक मजबूत कड़ी बनेगी।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, अपने स्मार्ट रेलवे और संरक्षित यात्रा के संकल्प को साकार करने हेतु चौथी लाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे का सशक्तीकरण कर रहा है। यात्री सुविधाओं की वृद्धि, समय की बचत, और परिचालन की दक्षता को नई ऊंचाई देने वाली ये योजनाएं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur Fourth Line Project Indian Railways Expansion Mumbai Howrah Route Capacity SECR Infrastructure Development South East Central Railway चौथी रेल लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दगोरी निपानिया रेलवे लाइन बिलासपुर रेलवे न्यूज़ रेल परियोजना स्वीकृति 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group