Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway News: नागपुर मंडल की पहल “जनता खाना” स्टॉल से जनरल कोच यात्रियों को सस्ता भोजन
    Breaking News

    South East Central Railway News: नागपुर मंडल की पहल “जनता खाना” स्टॉल से जनरल कोच यात्रियों को सस्ता भोजन

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रेल यात्रियों के लिए राहत नागपुर मंडल में “जनता खाना” की व्यवस्था ।

    नागपुर

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के प्रमुख नागभीड़, राजनांदगांव, गोंदिया, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी एवं छिंदवाड़ा इत्यादि रेलवे स्टेशनों पर “जनता खाना” स्टॉल की व्यवस्था की गई है। यह स्टॉल प्लेटफॉर्म पर विशेष रूप से ट्रेनों के जनरल कोच के सामने लगाए जा रहे हैं, ताकि सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी से किफायती एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो सके।

    Jamshedpur: NEET को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, जमशेदपुर में 8 केंद्र पर चार हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनरल कोच के यात्रियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। “जनता खाना” के अंतर्गत निम्नलिखित किफायती विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं –
    ₹20/- में: 7 पूड़ी (लगभग 175 ग्राम), सूखी आलू की सब्जी (150 ग्राम) एवं अचार (12 ग्राम)
    ₹20/- में: लेमन राइस (200 ग्राम) एवं अचार (12 ग्राम)
    ₹14/- में: 1 लीटर पानी की बोतल

    मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य आम यात्रियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुविधाजनक बन सके।

    Saraikela: मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

    रेलवे प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं उचित मात्रा का विशेष ध्यान रखा जाए। यह व्यवस्था यात्रियों को यात्रा के दौरान सस्ता, ताजा और सुलभ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल का यह सराहनीय प्रयास न केवल यात्रियों को अधिक सहज, सुरक्षित और संतोषजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि उनके मन में रेलवे के प्रति विश्वास और अपनत्व की भावना को भी और मजबूत करेगा। यह पहल रेलवे की यात्री-हितैषी, संवेदनशील एवं आधुनिक छवि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Affordable Food India Budget Meal Indian Railways Cheap Food in Train India Economy Meal Train India General Coach Passenger सुविधा Indian Railway Catering Indian Railways update IRCTC Food Alternative Janata Khana Railway Low Cost Meal India Nagpur Division Railway Nagpur Railway News Passenger Friendly Railway Public Food Scheme Railway Railway Food Service India Railway Passenger Facility Railway Station Food Stall South East Central Railway News Train Travel Food India Travel सुविधा India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: NEET को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, जमशेदपुर में 8 केंद्र पर चार हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    June 21, 2026

    Saraikela: मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

    June 21, 2026

    Jamshedpur: पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास नदी में नहाने के दौरान डूबने से मानगो के युवक की मौत

    June 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: NEET को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, जमशेदपुर में 8 केंद्र पर चार हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    June 21, 2026

    Saraikela: मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

    June 21, 2026

    Jamshedpur: पुड़ीसिल्ली लक्ष्मी ईंट भट्टा के पास नदी में नहाने के दौरान डूबने से मानगो के युवक की मौत

    June 21, 2026

    Jamshedpur: शराबी को थाने ले जाने के दौरान स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों से उलझे, बारीडीह में मर्सी अस्पताल के समीप भारी हंगामा

    June 21, 2026

    SERAIKELA NEWS: आदित्यपुर में ‘उलि बगाइचा परब 2026’ का शानदार आगाज, 6000 किसानों के ‘आम’ को मिला खास बाजार

    June 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group