Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रचा रिकॉर्ड, 261.25 मिलियन टन माल लदान, ₹30,400 करोड़ राजस्व
    Breaking News

    South East Central Railway:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रचा रिकॉर्ड, 261.25 मिलियन टन माल लदान, ₹30,400 करोड़ राजस्व

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल लदान, यात्री परिवहन एवं राजस्व अर्जन में दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ,वित्तीय वर्ष 2025-26 में 261.25 मिलियन टन माल लदान, 8.30 करोड़ से अधिक यात्री परिवहन तथा फ्रेट से ₹30,400 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जन।
    News DeskBy News DeskApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान, यात्री परिवहन एवं माल यातायात से राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित करते हुए भारतीय रेल में अपनी अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ किया है। उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, सुदृढ़ प्रबंधन एवं समर्पित टीम वर्क के बल पर इस वर्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 261.25 मिलियन टन का अब तक का सर्वोच्च माल लदान दर्ज किया है।

    इसी के साथ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ₹30,400 करोड़ से अधिक का फ्रेट राजस्व अर्जित कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो इसके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल रेलवे की परिचालन क्षमता में वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि देश की औद्योगिक एवं ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।

    यात्री परिवहन के क्षेत्र में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8 करोड़ 30 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवहन किए गए लगभग 7 करोड़ 40 लाख यात्रियों की तुलना में करीब 90 लाख अधिक है। यह वृद्धि यात्रियों के बीच रेलवे सेवाओं के प्रति बढ़ते विश्वास एवं बेहतर सुविधाओं का परिचायक है।

    Jamshedpur News :सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से बहरागोड़ा में ₹80 करोड़ से अधिक की सड़क अवसंरचना परियोजना को स्वीकृति!!

    कोयला, लौह अयस्क, इस्पात संयंत्रों हेतु कच्चा माल, सीमेंट एवं खाद्यान्न जैसे प्रमुख वस्तुओं के परिवहन में निरंतर वृद्धि इस उपलब्धि का प्रमुख आधार रही है। इसके साथ ही कंटेनर (EXIM) ट्रैफिक में उल्लेखनीय वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों प्रकार के माल परिवहन में संतुलित और प्रभावी विस्तार किया है।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को भी तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रमुख रेलखंडों पर तीसरी एवं चौथी लाइनों की कमीशनिंग से परिचालन क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे ट्रेनों की गति, समयबद्धता एवं विश्वसनीयता में सुधार हुआ है। आधारभूत संरचना के इन विकास कार्यों के दौरान निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सुव्यवस्थित योजना एवं प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है, जिससे यात्री एवं माल दोनों प्रकार के यातायात को अधिक सुगम एवं दक्ष बनाया जा सके।

    यह उल्लेखनीय उपलब्धि महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी निर्देशन के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली, उत्कृष्ट समन्वय एवं टीम भावना का परिणाम है।

    Jamshedpur News :जनकल्याण योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज, हर प्रखंड में नोडल अधिकारी नियुक्त

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने “समर्पण से प्रेरित, टीम वर्क से सशक्त” की भावना के साथ कार्य करते हुए भारतीय रेल में नए मानक स्थापित किए हैं तथा भविष्य में भी इसी गति से उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur railway news Coal Transport Railway Freight Loading Record Freight Revenue India Indian Rail Logistics Indian Railway Success Indian Railway Updates Indian Railways Freight Indian Railways Growth Passenger Transport India Railway Infrastructure India Railway News 2026 Railway Performance India Railway Revenue India SECR Achievement SECR Bilaspur News SECR news South East Central Railway Tarun Prakash Railway Train Passenger Growth दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से बहरागोड़ा में ₹80 करोड़ से अधिक की सड़क अवसंरचना परियोजना को स्वीकृति!!

    April 1, 2026

    Jamshedpur News :जनकल्याण योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज, हर प्रखंड में नोडल अधिकारी नियुक्त

    April 1, 2026

    Jamshedpur News :बारीडीह मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे मौजूद

    April 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से बहरागोड़ा में ₹80 करोड़ से अधिक की सड़क अवसंरचना परियोजना को स्वीकृति!!

    April 1, 2026

    Jamshedpur News :जनकल्याण योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज, हर प्रखंड में नोडल अधिकारी नियुक्त

    April 1, 2026

    Jamshedpur News :बारीडीह मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे मौजूद

    April 1, 2026

    Dhanbad Railway Division :रेलवे की कमाई बढ़ाने वाले 12 टिकट चेकिंग कर्मियों को मिला ‘उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र’, सीनियर DCM ने किया सम्मानित

    April 1, 2026

    South East Central Railway:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रचा रिकॉर्ड, 261.25 मिलियन टन माल लदान, ₹30,400 करोड़ राजस्व

    April 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group