शालीमार–एलटीटी–शालीमार के मध्य 01-01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन , छठ पर्व के उपरांत लौटने वाले यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा।
बिलासपुर – छठ पर्व के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–शालीमार के मध्य 01-01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 08060 शालीमार-एलटीटी स्पेशल ट्रेन शालीमार से गुरुवार दिनाँक 19 नवम्बर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 08059 एलटीटी-शालीमार स्पेशल ट्रेन एलटीटी से शनिवार दिनाँक 21 नवम्बर 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ी की समय सारिणी
👉 गाड़ी संख्या 08060 शालीमार-एलटीटी स्पेशल ट्रेन शालीमार से गुरुवार दिनाँक 19 नवम्बर 2026 को 21.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन शुक्रवार को बिलासपुर आगमन 09.15 बजे, प्रस्थान 09.30 बजे, रायपुर आगमन 11.00 बजे, प्रस्थान 11.05 बजे, दुर्ग आगमन 12.05 बजे, प्रस्थान 12.10 बजे, गोंदिया स्टेशन आगमन 13.58 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे तथा तीसरे दिन शनिवार 06.10 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी |
👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08059 एलटीटी-शालीमार स्पेशल ट्रेन एलटीटी से शनिवार दिनाँक 21 नवम्बर 2026 को 11.10 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन रविवार को गोंदिया स्टेशन आगमन 03.38 बजे, प्रस्थान 03.40 बजे, दुर्ग आगमन 05.45 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे, रायपुर आगमन 06.25 बजे, प्रस्थान 06.30 बजे, बिलासपुर आगमन 08.20 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे तथा 21.00 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 07 एसी-III, 02 एसी-II, सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
गाड़ी का ठहराव
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सांतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, नासिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी |
यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

