Jamshedpur NewsJharkhand NewsSlider

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला जिले में डायन-बिसाही रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान ।

सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डायन-बिसाही रोकथाम के लिए थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान की कड़ी में जिले के कुचाई , तिरूल्डीह , गम्हरिया  ,कपाली  ,नीमडीह , ईचागढ़ , आर आईटी  सहित विभिन्न थाना  क्षेत्रों में डायन बिसाही रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में, कुचाई चौक, माराॅगहातू, अरवन सहित विभिन्न क्षेत्रों में डायन बिसाही रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान स्थानीय जनप्रतिनिधियो, गणमान्य लोगो बुद्धिजीवी लोगो के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया।
स्थानीय लोगों को डायन/ बिसाही के नाम पर किसी मां बहन बहन के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार /मारपीट/अनादर ना हो तथा साथ ही किसी भी परिस्थि में किसी भी महिला को परेशानी ना हो इसके लिए थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र की महिलाओ को जागरूक किया गया। साथ ही साथ क्षेत्रों में डायन बिसाही रोकथाम के लिए पोस्टर भी लगाए गए।
ए के मिश्र

Share on Social Media
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now