Site icon Lahar Chakra

Ranchi में स्पेशल ब्रांच के दारोगा की गोली मारकर हत्या; बाबूलाल ने बढ़ते अपराध के लिए हेमंत सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Ranchi. रांची में शुक्रवार देर रात स्पेशल ब्रांच के दारोगा की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि विशेष शाखा में तैनात उपनिरीक्षक अनुपम कच्छप देर रात करीब दो बजे कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में खून से लथपथ मिले.अधिकारियों के मुताबिक, कच्छप को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रांची के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनूप बिरथरे ने को बताया, ‘कच्छप के शरीर पर गोलियों के दो घाव मिले हैं. गोलियां उनकी पीठ के आर-पार हो गई थीं. उन्होंने बताया कि कच्छप एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह घटना होने की आशंका है. बिरथरे ने कहा, ‘घटना रात 12 से एक बजे के बीच की है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

इधर, घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे. परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए राजधानी तक को अयोग्य अफसरों के हवाले कर दिया है.

Exit mobile version