Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Special Train: 21 सितंबर से 30 नवंबर तक  चलेंगी 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला
    Breaking News

    Special Train: 21 सितंबर से 30 नवंबर तक  चलेंगी 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेलवे बोर्ड ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 पूजा विशेष ट्रेन चलाने के संबंध में अधिसूचना जारी की है, जो कुल 2,024 चक्कर लगाएंगी. पूर्वी तटीय रेलवे से भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची, टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे से प्रयागराज, कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलायी जायेंगी.

    रेल मंत्रालय ने हाल में त्योहारों के मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों से 12,000 विशेष ट्रेन की घोषणा की है और अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेन की पहली श्रृंखला है जिसकी अधिसूचना जारी की गई है. अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, आने वाले दिनों में और ट्रेन की अधिसूचना जारी की जाएगी.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    दक्षिण मध्य रेलवे सबसे ज्यादा 48 ट्रेन चलाएगा
    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन श्रृंखला के तहत, दक्षिण मध्य रेलवे सबसे ज्यादा 48 ट्रेन चलाएगा, जो 684 फेरे लगायेंगी.  रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘ये ट्रेन मुख्य रूप से हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलायी जायेंगी. पूर्व मध्य रेलवे ने 14 ट्रेन को अधिसूचित किया है जो बिहार के पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुज़रेंगी और कुल 588 चक्कर लगायेंगी. अधिकारियों ने बताया कि सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पूर्वी रेलवे मंडल कोलकाता, सियालदह और हावड़ा जैसे भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों से 24 विशेष ट्रेन चलाएगा, जो 198 चक्कर लगायेंगी.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    उन्होंने बताया कि पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत, वडोदरा जैसे शहरों से 204 फेरे लगाने के लिए 24 विशेष ट्रेन की घोषणा की है, जबकि दक्षिण रेलवे ने भी चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै जैसे स्टेशनों से 66 फेरे लगाने के लिए 10 ऐसी ट्रेन चलाने की तैयारी की है.’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway Board took the decision in view of heavy rush of passengers during the festivals Special Train: 150 Puja special trains will run from 21 September to 30 November Special Train: 21 सितंबर से 30 नवंबर तक  चलेंगी 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group