Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»SR Rungta A-Division League : एमसीसी को 55 रनों से पराजित कर लारसन क्लब बना चैंपियन, जीता 32वीं एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग का फाइनल, मुकुंद रुंगटा ने सौंपी ट्रॉफी
Headlines

SR Rungta A-Division League : एमसीसी को 55 रनों से पराजित कर लारसन क्लब बना चैंपियन, जीता 32वीं एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग का फाइनल, मुकुंद रुंगटा ने सौंपी ट्रॉफी

News DeskBy News DeskDecember 27, 2024Updated:December 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा. लारसन क्लब चाईबासा ने मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब (एमसीसी) चाईबासा को 55 रनों से पराजित कर 32वीं एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग का विजेता बन गया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में टॉस एमसीसी के कप्तान ने जीता और विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. लारसन क्लब ने 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 281 रन बनाए. लारसन क्लब की ओर से जन्मजय सिंह यादव ने नौ चौके एवं दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए. जीत के लिए निर्धारित 35 ओवर में 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एससीसी चाईबासा की पूरी टीम 30.5 ओवर में 226 रन बनाकर आल आउट हो गयी. कप्तान अनुराग संजय पूर्ति ने चार चौके एवं एक छक्का की सहायता से 58 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

जन्मजय सिंह यादव बने मैन ऑफ द मैच

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ए-डिवीजन के विजेता एवं उपविजेता टीम को पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा एवं वरीय उपाध्यक्ष बनवारीलाल नेवटिया ने ट्राॅफी के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं बी-डिविजन लीग के विजेता स्टूडेंट क्लब चाईबासा को जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर विजय कुमार मूंधड़ा एवं उपविजेता टीम एसआर रुंगटा ग्रुप चाईबासा को उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघानिया ने ट्राॅफी के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग के फाईनल मैच के मैन आफ द मैच का पुरस्कार लारसन क्लब चाईबासा के जन्मजय सिंह यादव को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब लारसन क्लब के ही मयंक पॉल को तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी एवं मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार एमसीसी चाईबासा के आदित्य पुष्कर को प्रदान किया गया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group