Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Srinath University: ‘स्वास्थ्य और जीवन के पोषण’ के संदेश के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मनाया गया World Food Day
    Breaking News

    Srinath University: ‘स्वास्थ्य और जीवन के पोषण’ के संदेश के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मनाया गया World Food Day

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंस द्वारा वर्ल्ड फूड डे 2025 मनाया गया जिसका थीम “विज्ञान के माध्यम से जीवन का पोषण” रखा गया. इस विषय को विश्वविद्यालय में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को शिक्षाप्रद और रोचक बना दिया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. अमर कुमार, सहायक प्राध्यापक, जूलॉजी विभाग, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ने शिरकत की. उन्होंने “नेचुरल एंड बायोप्रोसेस्ड फूड: ए बायोलॉजिकल एस्पेक्ट” विषय पर एक ज्ञानपरक व्याख्यान प्रस्तुत किया.

    अपने संबोधन में उन्होंने पोषण, सतत खाद्य उत्पादन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.कार्यक्रम का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) एसएन. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. मौसुमी महतो, तथा मुख्य अतिथि प्रो. अमर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ. सुमित रस्तोगी, डॉ. डॉली चक्रवर्ती, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. ओजस्वनी मोहंता, श्री नीलब्जा बनर्जी, सुश्री मेघा मेते और सुश्री प्रेरणा सिन्हा उपस्थित रहीं. फार्मेसी विभाग के प्राचार्य प्रशांता कुमार महापात्रा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को लेकर शुभकामनाएँ दीं.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “नो फायर हेल्दी एंड टेस्ट्री फूड स्टॉल प्रतियोगिता” था, जिसमें विद्यार्थियों ने बिना आग प्रयोग किए छह पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय दिया. व्यंजनों का मूल्यांकन पोषण मूल्य, प्रस्तुति और नवाचार के आधार पर किया गया तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक माहौल में हुआ, जिसने विद्यार्थियों में खाद्य विज्ञान, पोषण और सतत विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ाया और उन्हें स्वस्थ भोजन की आदतें अपनाने तथा नवाचारपूर्ण खाद्य विचारों की खोज के लिए प्रेरित किया.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Srinath University: 'स्वास्थ्य और जीवन के पोषण' के संदेश के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मनाया गया World Food Day Srinath University: World Food Day was celebrated at Srinath University with the message of 'Health and Nutrition for Life'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group