Site icon Lahar Chakra

एसएससी जीडी भर्ती 2024 :10वीं पास भर्ती BSF,CRPF,CISF जैसे पदों के लिए करें आवेदन जाने संपूर्ण प्रक्रिया

SSC GD Constable Recruitment 2024 

SSC GD Constable Recruitment 2024 

SSC GD Constable Recruitment 2024 : अगर आपने भी अपनी दसवीं की पढ़ाई पूरी कर ली है और एक सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है | एसएससी के द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया गया है | अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो इससे जुड़ी सभी जानकारी हमने इस आर्टिकल के माध्यम से बताया है | इस भर्ती में आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया आप इस आर्टिकल को पढ़कर जान सकते हैं |

एसएससी जीडी भर्ती के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं पास होना आवश्यक है |

एसएससी जीडी भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा निर्धारित की गई है जिसमें न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी गई है |

एसएससी जीडी भर्ती में आवेदन करने की तारीख

इस भर्ती में आवेदन करने की तारीख 5 सितंबर 2024 से लेकर 14 अक्टूबर 2024 तक की रखी गई है | अभ्यर्थियों से निवेदन है कि आप इसी दिनांक के अंतराल अपना आवेदन जमा करें |

एसएससी जीडी भर्ती एप्लीकेशन फीस

एसएससी जीडी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी जो जाति के आधार पर निर्धारित की गई है |

एसएससी जीडी भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं | इसके बाद आप एसएससी के ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जहां पर आप अपनी सभी जानकारी भरकर इस फॉर्म को भर सकते हैं |

Exit mobile version