Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जिला पुलिस अस्पताल के नए भवन का एसएसपी ने किया उद्घाटन
    Headlines

    जिला पुलिस अस्पताल के नए भवन का एसएसपी ने किया उद्घाटन

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.  साकची स्थित जिला पुलिस अस्पताल अब नए रूप में तैयार हो गया है. करीब 35 लाख रुपये की लागत से किए गए जीर्णोद्धार कार्य के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर एसएसपी पीयुष पांडेय और सिटी एसपी शिवाशीष ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया.

    साकची में पुराने जेल की बाउंड्री से सटे और साकची-मानगो टेंपो स्टैंड के पास स्थित जिला पुलिस अस्पताल का नवनिर्मित स्वरूप शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस अस्पताल का नए सिरे से जीर्णोद्धार कर आधुनिक रूप दिया गया है.

    उद्घाटन अवसर पर एसएसपी पीयुष पांडेय और सिटी एसपी शिवाशीष ने अस्पताल का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान कई पुलिस अधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे.

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    जिला पुलिस अस्पताल का ऐतिहासिक महत्व है. यह अविभाजित बिहार के दौर में स्थापित दूसरा पुलिस अस्पताल था. पहला रांची पुलिस मुख्यालय परिसर में और दूसरा जमशेदपुर के साकची में. लगभग 70 वर्ष पुराने इस अस्पताल में वर्ष 1998 तक पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध थी. समय के साथ भवन जीर्ण-शीर्ण होता गया और अस्पताल सेवाएं ठप हो गईं.

    अब पुलिस विभाग की पहल पर इसका संपूर्ण नवीनीकरण किया गया है. अस्पताल में रंग-रोगन, मरम्मत, फर्नीचर और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है ताकि पुलिसकर्मियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके.

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    एसएसपी ने इस मौके पर कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अस्पताल को पुनर्जीवित किया गया है. भविष्य में इसमें और चिकित्सा सुविधाएं जोड़ने की योजना है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news SSP inaugurated the new building of the District Police Hospital. जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026
    Recent Post

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group