Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jamshedpur : राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव पहुंचे जमशेदपुर, कार्यक्रम में बोले-उद्यमियों को स्किल्ड मैनपावर तैयार कर देगी राज्य सरकार, तीन कंपनियों के साथ किया एमओयू, मोबाइल एप श्रमाधान का अनावरण
    Jamshedpur

    Jamshedpur : राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव पहुंचे जमशेदपुर, कार्यक्रम में बोले-उद्यमियों को स्किल्ड मैनपावर तैयार कर देगी राज्य सरकार, तीन कंपनियों के साथ किया एमओयू, मोबाइल एप श्रमाधान का अनावरण

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. आज रोजगार के लिए स्किल्ड मैनपावर की जरूरत है. इस कारण झारखंड सरकार स्किल डेवलपमेंट पर तेजी से काम कर रही है. उद्यमी यह बतायें कि उनको कैसा स्किल्ड मैनपावर चाहिए, झारखंड सरकार उसी अनुरुप युवाओं को तैयार करके देगी. अपने यहां झारखंड के लोकल लोगों को रोजगार दें. यह अपील राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव ने की है. वे ‘कौशल अंतर विश्लेषण और स्थानीय उद्योग की कौशल मांग का पता लगाना’ विषय पर गोलमुरी के एक होटल में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.

    इस मौके पर तीन कंपनियों के साथ एमओयू किया गया. इस एमओयू के तहत रांची के अरविंद मिल्स, 20-50 हेल्थ केयर और मैंगो एंड ऑरेंज कंपनी अपने यहां झारखंड सरकार की ओर से स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं को रोजगार देगी, जबकि उनके यहां ऑन जॉब ट्रेनिंग भी देगी. इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस मौके पर श्रम मंत्री ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से स्थानीय स्तर पर उद्यम प्रतिनिधियों से समन्वय बनाने में मदद मिलेगी. समय-समय पर उद्योगों की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण में आवश्यक बदलाव करना जरूरी है.

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    उद्यमी भी समय-समय पर अपनी जरूरतें बताते रहें, तो प्रशिक्षण एवं रोजगार में तालमेल बना रहेगा. उन्होंने उद्यमियों से अपील की है कि वे बाहर से दक्ष कर्मचारियों को न लाकर, राज्य के भीतर प्रशिक्षित युवाओं को ही नौकरी में प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम विभाग के स्तर से और प्रशिक्षण केंद्र खोलेंगे. कार्यक्रम को श्रमायुक्त संजीव बेसरा, झारखंड स्किल मिशन के डीजीएम शैलेंद्र कुमार लाल, आइएचएम रांची के प्राचार्य भूपेश कुमार, टाटा मोटर्स के डीजीएम गोपाल मिश्रा सहित कई अन्य प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया. इस मौके पर मोबाइल एप श्रमाधान का अनावरण मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया. इसमें आधार आधारित रजिस्ट्रेशन की सुविधा है. इस मौके पर करीब दो दर्जन प्रशिक्षित युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया, जिनका प्लेसमेंट हो चुका है.

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि हम अपने बच्चों को पढ़ाने की बजाय हूनरमंद बनाना शुरू कर दें, तो बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो जायेगा. उन्होंने कहा कि दक्ष कर्मचारियों का पलायन रोकने के लिए उन्हें बेहतर वेतन देना चाहिए, ताकि वे लोग काम छोड़कर नहीं जायें. दक्ष कर्मचारियों का पलायन बड़ी समस्या है. कर्मचारी यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद राज्य में रुकने की बजाय महानगरों के अलावा बेंगलुरु, पुणे, तमिलनाडु, राजस्थान और अफ्रीकी देश कैमरून चले जा रहे हैं. यह चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि हमने न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ायी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: State Labor Minister Sanjay Yadav reached Jamshedpur said in the program that the state government will prepare skilled manpower for entrepreneurs signed MoU with three companies unveiled mobile app Shramadhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर विशेष व्याख्यान, AI को बताया भविष्य की शिक्षा और करियर का आधार

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group