Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Stealth Frigate’ INS Tushil भारतीय नौसेना में शामिल, रडार से बचने में सक्षम और मिसाइल क्षमता से लैस इस युद्धपोत के जलावतरण समारोह में मौजूद रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Headlines

Stealth Frigate’ INS Tushil भारतीय नौसेना में शामिल, रडार से बचने में सक्षम और मिसाइल क्षमता से लैस इस युद्धपोत के जलावतरण समारोह में मौजूद रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

News DeskBy News DeskDecember 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारतीय नौसेना के लिए रूस निर्मित युद्धपोत INS तुशिल का सोमवार को रूस के तटीय शहर कलिनिनग्राद में जलावतरण किया गया. रडार से बचने में सक्षम और मिसाइल क्षमता से लैस इस युद्धपोत के जलावतरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और कई अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारी मौजूद थे. आईएनएस तुशिल से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की अभियानगत क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में चीन की नौसेना की गतिविधियां बढ़ी हैं. इस युद्धपोत का निर्माण रूस में 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के समझौते के तहत किया गया है. भारत ने नौसेना के लिए चार ‘स्टील्थ फ्रिगेट’ को लेकर 2016 में रूस के साथ यह समझौता किया था. इस समझौते के तहत, दो युद्धपोतों का निर्माण रूस में किया जाना था, जबकि अन्य दो का निर्माण भारत में किया जाना था.

समारोह में अपने संबोधन में सिंह ने युद्धपोत के जलावतरण को भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का गौरवपूर्ण प्रमाण तथा रूस के साथ दीर्घकालिक संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा, ‘यह जहाज रूसी और भारतीय उद्योगों की सहयोगात्मक क्षमता का एक बड़ा प्रमाण है. यह संयुक्त कौशल के माध्यम से तकनीकी उत्कृष्टता की ओर भारत की यात्रा का उदाहरण है.’सिंह ने कहा कि भारत और रूस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष अन्वेषण और आतंकवाद-रोधी जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर सहयोग के ‘‘नए युग’’ में प्रवेश करेंगे. जहाज के निर्माण पर कलिनिनग्राद में तैनात ‘युद्धपोत निगरानी दल’ के विशेषज्ञों की एक भारतीय टीम ने बारीकी से नज़र रखी.

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026
Recent Post

Saraikela: कार की चपेट में आने से नीमडीह के तीन बाइक सवार युवकों की मौत, हादसे के बाद कार सवार फरार

October 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: MTMH कर्मचारियों को 19% वार्षिक बोनस, 9 अक्टूबर को होगा भुगतान; अधिकतम ₹1,00,306

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group