Site icon Lahar Chakra

Steel Plant Furnace Explosion: झारखंड इस्पात प्लांट में फर्नेस फटने से जोरदार धमाका, 9 मजदूर झुलसे; 7 की हालत गंभीर

Ramgarh. रामगढ़ जिले में सोमवार को झारखंड इस्पात  प्लांट की भट्ठी में विस्फोट होने से कम से कम 9 मजदूर घायल हो गए। जिनमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसला में सुबह करीब चार बजे हुई। रामगढ़ के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि भट्ठी में विस्फोट से नौ मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है क्योंकि वे 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं।

उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने इस्पात संयंत्र के प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वह घायलों के लिए बेहतर उपचार सुविधाएं सुनिश्चित करे। प्रशासन ने प्रबंधन से कहा कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया जाना चाहिए।

अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राज बालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, पंडितजी उर्फ राजू झा, छोटू साव, सुरेश बेदिया और ईशाया के रूप में हुई है।

Exit mobile version