Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Stock Market: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 1,176 अंक टूटा
    Headlines

    Stock Market: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 1,176 अंक टूटा

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा और भारी बिकवाली के असर में दोनों मानक सूचकांक करीब 1.5 प्रतिशत तक टूट गए. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की चाह के चलते कारोबारी धारणा कमजोर बनी हुई है. चौतरफा बिकवाली के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,176.46 अंक यानी 1.49 प्रतिशत गिरकर 78,041.59 पर बंद हुआ.

    कारोबार के दौरान एक समय यह 1,343.46 अंक फिसलकर 77,874.59 पर आ गया था. इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 364.20 अंक यानी 1.52 प्रतिशत गिरकर 23,587.50 पर बंद हुआ. बीएसई पर सूचीबद्ध 2,950 शेयरों में गिरावट आई जबकि 1,045 शेयर तेजी के साथ बंद हुए और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. बाजार में गिरावट के इन पांच दिनों में निवेशकों को 18.43 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इस दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 18,43,121.27 करोड़ रुपये घटकर 4,40,99,217.32 करोड़ रुपये रह गया.

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    पिछले पांच दिनों में बीएसई सेंसेक्स 4,091.53 अंक यानी 4.98 प्रतिशत और निफ्टी 1,180.8 अंक या 4.76 प्रतिशत टूट गया है. सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई.

    Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ, 500 डस्टबिन का हुआ वितरण

    दूसरी तरफ, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हेंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत गिरकर 72.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 964.15 अंक गिरकर 79,218.05 और निफ्टी 247.15 अंक गिरकर 23,951.70 अंक पर बंद हुआ था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    176 points domestic stock markets fell for the fifth consecutive day Sensex fell by 1 Stock Market: Amid weakness in global markets
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ, 500 डस्टबिन का हुआ वितरण

    June 4, 2026

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ, 500 डस्टबिन का हुआ वितरण

    June 4, 2026

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group