Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market Closing: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स में 1,000 अंकों की जोरदार उछाल, फायदे में रहे टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी के शेयर
    Breaking News

    Stock Market Closing: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स में 1,000 अंकों की जोरदार उछाल, फायदे में रहे टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी के शेयर

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025Updated:June 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.भू-राजनीतिक तनाव कम होने और बड़ी कंपनियों के चुनिंदा शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 1,000 अंक का जोरदार उछाल आया, वहीं निफ्टी 304 अंक चढ़ गया. विश्लेषकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव शांत होने और घरेलू स्तर पर उपजे आशावाद ने निवेशकों की धारणा को मजबूती दी.

    इसके अलावा एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से भी तेजी आई. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,000.36 अंक यानी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 83,755.87 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,056.58 अंक चढ़कर 83,812.09 अंक तक पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 304.25 अंक यानी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 25,549 अंक पर बंद हुआ.

    – ये शेयर फायदे में रहे

    सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी रही.

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 26-27 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप, वोटर लिस्ट अपडेट का सुनहरा अवसर

    -इन शेयरों को नुकसान

    इसके उलट, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला.

    -एशिया और यूरोपीय बाजार का जानें हाल 

    Operation Nanhe Farishte:RPF ने 211 बच्चों को परिवारों से मिलाया, ₹1.58 करोड़ का खोया सामान लौटाकर पेश की मिसाल

    एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग में गिरावट रही. यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे.

    -रुपया 41 पैसे की बढ़त के साथ 85.67 प्रति डॉलर पर

    अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख बीच रुपया 41 पैसे की बढ़त के साथ 85.67 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि से भी रुपये की धारणा को बल मिला.अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.91 पर खुला। दिन में 85.63 से 85.93 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में यह 85.67 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 41 पैसे की बढ़त दर्शाता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 26-27 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप, वोटर लिस्ट अपडेट का सुनहरा अवसर

    July 24, 2026

    Operation Nanhe Farishte:RPF ने 211 बच्चों को परिवारों से मिलाया, ₹1.58 करोड़ का खोया सामान लौटाकर पेश की मिसाल

    July 24, 2026

    DHANBAD NEWS: डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का निरीक्षण, सुरक्षा और स्टेशन विकास कार्यों की समीक्षा

    July 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 26-27 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप, वोटर लिस्ट अपडेट का सुनहरा अवसर

    July 24, 2026

    Operation Nanhe Farishte:RPF ने 211 बच्चों को परिवारों से मिलाया, ₹1.58 करोड़ का खोया सामान लौटाकर पेश की मिसाल

    July 24, 2026

    DHANBAD NEWS: डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का निरीक्षण, सुरक्षा और स्टेशन विकास कार्यों की समीक्षा

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 277 को मिला लर्नर लाइसेंस, सड़क सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group