Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    Headlines

    शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है. आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी. बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही. पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे.

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया, बजाज फाइनेंस और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 3.06 प्रतिशत से लेकर 1.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर सिप्ला, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.30 प्रतिशत से लेकर 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे.

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,314 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी. इनमें से 1,605 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 709 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे. दूसरी ओर, 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे.

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    बीएसई का सेंसेक्स आज 116.97 अंक उछल कर 80,121.03 अंक के स्तर पर खुला. कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 80,170.16 अंक तक पहुंच गया. लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक लाल निशान में 79,844.49 अंक तक लुढ़क गया. बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 5.61 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 80,009.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 10.30 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,204.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 24,268.85 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण इसने लाल निशान में 24,145.65 अंक तक गोता भी लगा दिया. बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 3.30 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 24,197.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 105.79 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,004.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी ने 27.40 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,194.50 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sensex and Nifty fall Stock market fluctuates in early trade
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group