
Mumbai. विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र में 13 वर्षों का रिकॉर्ड बरकरार रहा. बेंचमार्क सूचकांक हरे रंग पर बंद हुए. सेंसेक्स 245.90 अंक चढ़कर 84,609.27 अंक पर और निफ्टी 81.70 अंक की बढ़त के साथ 25,924.85 अंक पर खुला. वहीं सेंसेक्स 62.97 अंक चढ़कर 84,426.34 अंक पर और निफ्टी 25.45 अंक की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ
बीएसइ और एनएसइ की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर में आयोजित किया गया. बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल शाम को आयोजित होता था. लेकिन इस साल मुहूर्त बदलने के कारण समय में बदलाव किया गया. एनएसइ और बीएसइ सर्कुलर के अनुसार प्री-ओपन सत्र दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चला, मुख्य ट्रेडिंग सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक और समापन सत्र दोपहर 2:55 बजे से 3:05 बजे तक चला. मुर्हूत ट्रेडिंग में पिछले 13 वर्षों से बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं.बीएसइ और एनएसइ बुधवार को 22 अक्तूबर को बालीप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे.
