Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
    Headlines

    शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है. आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी. शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए, लेकिन सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले खरीदारी शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार ने निचले स्तर से रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली. पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे.

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज , एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और वोडाफोन आइडिया के शेयर 4.42 प्रतिशत से लेकर 1.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्र एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.55 प्रतिशत से लेकर 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे.

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,350 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी. इनमें से 1,902 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 448 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे. दूसरी ओर, 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बीएसई का सेंसेक्स आज 47.56 अंक की मामूली मजबूती के साथ 80,281.64 अंक के स्तर पर खुला. कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर 80,144.85 अंक तक पहुंच गया. हालांकि सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले खरीदारों ने जोर लगाया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई. बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 162.05 अंक की मजबूती के साथ 80,396.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने 0.75 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 24,274.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक गिर कर 24,254.35 अंक तक आ गया, लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इसने रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली. बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 46.55 अंक की बढ़त के साथ 24,321.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 230.02 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,234.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी ने 80.40 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,274.90 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Stock market recovers after initial weakness
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group