Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market Review: Sensex की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 की संपत्ति 1.65 लाख करोड़ घटी, जानें किस कंपनी पर क्या हुआ असर
    Breaking News

    Stock Market Review: Sensex की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 की संपत्ति 1.65 लाख करोड़ घटी, जानें किस कंपनी पर क्या हुआ असर

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Best Multibagger Stock
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1,65,501.49 करोड़ रुपये की गिरावट आई.सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,070.39 अंक या 1.30 प्रतिशत टूट गया.

    समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई. सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 47,075.97 करोड़ रुपये घटकर 14,68,777.88 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 30,677.44 करोड़ रुपये घटकर 10,10,375.63 करोड़ रुपये पर आ गया.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 21,516.63 करोड़ रुपये घटकर 19,31,963.46 करोड़ रुपये रही। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 18,250.85 करोड़ रुपये घटकर 7,07,186.89 करोड़ रुपये रह गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार पूंजीकरण में 16,388.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 5,44,893.71 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 15,481.22 करोड़ रुपये घटकर 10,50,413.33 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी की बाजार हैसियत 13,693.62 करोड़ रुपये घटकर 5,93,379.66 करोड़ रुपये पर आ गई. बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 2,417.36 करोड़ रुपये घटकर 5,80,052.09 करोड़ रुपये रहा.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    इस रुख के उलट टीसीएस की बाजार हैसियत 22,215.06 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,190.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इन्फोसिस का मूल्यांकन 15,578.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,65,318.03 करोड़ रुपये रहा. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know which companies were affected Stock Market Review: 8 out of top 10 most valuable companies of Sensex lost Rs 1.65 lakh crore
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group