Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: अमेरिका के स्टील आयात पर शुल्क लगाने की चेतावनी से सेंसेक्स 548 अंक और लुढ़का, लगातार चौथे दिन गिरावट, चार दिन में निवेशकों के डूबे ₹7.68 लाख करोड़
    Breaking News

    Stock Market: अमेरिका के स्टील आयात पर शुल्क लगाने की चेतावनी से सेंसेक्स 548 अंक और लुढ़का, लगातार चौथे दिन गिरावट, चार दिन में निवेशकों के डूबे ₹7.68 लाख करोड़

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Mumbai. अमेरिकी के शुल्क लगाने की चेतावनी से स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही. बैंक, धातु तथा पेट्रोलियम शेयरों में बिकवाली हुई. बीएसइ सेंसेक्स 548.39 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ सप्ताह के निचले स्तर 77,311.80 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 753.3 अंक तक लुढ़क गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 178.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,381.60 अंक पर बंद हुआ. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अमेरिका की शुल्क लगाने की चेतावनी का बाजार धारणा पर असर जारी है.
    निवेशक सतर्क रुख अपनाते हुए अपना निवेश सोने जैसे सुरक्षित माने जाने वाले उत्पादों में लगा रहे हैं. इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली सोमवार को जारी रही. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 470.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. पिछले चार दिनों से शेयर बाजारों में जारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.68 लाख करोड़ रुपये की कमी आ चुकी है.
    बीएसइ पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप चार दिन में 7.68 लाख करोड़ रुपये घट कर 417.82 लाख करोड़ रुपये रह गया. सेंसेक्स पांच फरवरी से चार कारोबारी सत्रों में 1,272 अंक नीचे आ चुका है. इससे पहले चार फरवरी को मार्केट कैप 425.5 लाख करोड़ रुपये था.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    falling for the fourth consecutive day investors lost ₹ 7.68 lakh crore in four days Stock Market: Sensex fell by 548 points due to America's warning of imposing duty on steel imports
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026

    Bihar Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में BJP-JDU ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, निशांत कुमार को बनाया उम्मीदवार

    June 6, 2026
    Recent Post

    Tata Group: टाटा ट्रस्ट्स का 1989 के शेयर हस्तांतरण में अनियमितता के आरोपों से इनकार

    June 6, 2026

    Chaibasa: SIT की कार्रवाई, चक्रधरपुर के उप मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    June 6, 2026

    Bihar Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में BJP-JDU ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, निशांत कुमार को बनाया उम्मीदवार

    June 6, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स का वैश्विक विस्तार पर जोर, शीर्ष चार वाणिज्यिक वाहन कंपनी बनने का लक्ष्य

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group