


Mumbai.घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी बाजारों को मजबूती दी। बीएसई सेंसेक्स 694.83 अंक चढ़कर 77,423.82 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 195.95 अंक की बढ़त के साथ 24,154.85 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 76.55 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 238.22 अंक और निफ्टी 80.75 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।


