
Mumbai. अमेरिका-ईरान के बीच जारी गतिरोध से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 298.75 अंक टूटकर 77,760.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.20 अंक की गिरावट के साथ 24,321.90 अंक पर रहा।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं इटर्नल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे।
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम दौर में हुई लिवाली से 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ था।
