
Mumbai.आईटी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के शेयर में जोरदार तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 233.66 अंक चढ़कर 75,022.37 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.85 अंक की बढ़त के साथ 23,462.30 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक का शेयर 6.5 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 5.6 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का 5.10 प्रतिशत और इन्फोसिस का 4.83 प्रतिशत चढ़ा। एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर भी बढ़त में रहे।
वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर में गिरावट रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 930.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 120.83 अंक और निफ्टी 79.70 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
